बेटी से मिलने नहीं दिया दो पक्ष भिड़े, मामला दर्ज

भास्कर न्यूज | बालोद एम्स रायपुर में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर दंपती के बीच विवाद के बाद ग्राम करहीभदर में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नर्सिंग ऑफिसर उमा रॉय ने जानकारी दी है कि अश्‍व‍िन शेन्‍डे के साथ 4 दिसंबर 2024 को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह हुआ है। 7 माह की बेटी है। पति से आपसी मतभेद होने के कारण 14 नवंबर 2025 से रायपुर में किराए के मकान में निवासरत हूं। 17 जनवरी 2026 को मायका ग्राम करहीभदर आई। 19 जनवरी को दोपहर 3.40 बजे पति अश्‍व‍िन करहीभदर में आकर पिता को बुला कहकर गाली गलौज करने लगा। पिता प्रोभाष रॉय को देखकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्‍का से मारपीट की। मारपीट से नाक, हाथ में चोट लगी है। भाई प्रदीप रॉय ने बीच बचाव किया। पिता का इलाज कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। वहीं आम्बाडी सिल्ली भण्डारा महाराष्ट्र निवासी नर्सिंग ऑफिसर अश्विन शेन्डे ने जानकारी दी है कि 19 जनवरी को बेटी से मिलने गया तो मिलने न देकर उनके पिता प्रोभॉष रॉय, भाई प्रदीप रॉय दोनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्‍का से मारपीट की। एम्स रायपुर में इलाज कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर बालोद थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *