भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की चौथी त्रैमासिक बैठक हुई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रोहिणी साहू ने की। बैठक की शुरुआत नवपदस्थ प्राचार्य हेमलता गंगबेर के स्वागत करके की गई। बैठक में स्वास्थ्य जांच, वार्षिक उत्सव, पुस्तकालय, सिलेबस रिवीजन, गुणवत्ता एवं बोर्ड परीक्षा, सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। समिति संरक्षक नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने प्रस्तावित किया कि महीने में कम से कम एक बार मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाए।


