हिन्दू जागरण मंच ने की सरस्वती की पूजा-अर्चना

राजनांदगांव| हिंदू जागरण मंच द्वारा बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कालीबाड़ी गायत्री स्कूल के पास स्थित माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विद्या की देवी माता सरस्वती से समाज में ज्ञान, संस्कार और सद्बुद्धि के प्रसार की कामना की। वक्ताओं ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति में शिक्षा, कला और ज्ञान का प्रतीक बताया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माता सरस्वती के जयघोष के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *