बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 31 लाख की ठगी

बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक दंपती ने पूर्व सैनिक से करीब 31 लाख रुपए ठग लिए। बुटी के महावीर नगर निवासी सैनिक सच्चिदानंद कुमार ने शनिवार को खेलगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि लातेहार के बरियातू निवासी बबलू कुमार उनके घर में मई 2024 से किराए पर रहता है। उसने सीजीएल और बीपीएससी बेटे को नौकरी दिलाने के लिए 40 लाख रुपए में डील की। एडवांस के तौर पर किस्तों में 30.95 लाख रुपए ले लिया। पर नौकरी नहीं मिली। पैसे वापस मांगने पर उसने लौटाने से इनकार कर दिया और खुदकुशी करने की धमकी दी। फिर घर छोड़कर चला गया। 14.80 लाख कैश, 10 लाख रुपए ऑनलाइन लिया: पूर्व सैनिक ने कहा कि बबलू ने 14.80 लाख रुपए कैश लिया और प|ी पूजा कुमारी के बैंक खाते में 1.40 लाख रुपए मंगाया। इसके अलावा 4.75 लाख रुपए अपने खाते में ऑनलाइन मंगाया। इसके अलावा अन्य खातों से करीब 10 लाख रुपए का लेनदेन किया। उन्हें जरा भी अहसास नहीं था कि वे ठगे जा रहे हैं। नौकरी न मिलने पर जब पैसे वापस मांगे तो उन्हें पता चला कि वे ठगे जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *