सीबीआई जांच को लेकर आज अभ्यर्थी कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं याचिका

जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) कर रहा है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी में है। इसके लिए परीक्षा में शामिल 1200 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड, आधार के साथ हस्ताक्षर कर याचिका तैयार की है। जिसके आधार पर सोमवार को कोर्ट में उनके अधिवक्ता द्वारा याचिका दाखिल की जा सकती है। परीक्षा पिछले साल 21 व 22 सितंबर को आयोजित हुई थी। जिसमें अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों को उत्तर मिल गए थे। इस संबंध में अभ्यर्थियों की ओर से सीआईडी द्वारा मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में सीआईडी की ओर से कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है कि परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक हुए थे या नहीं। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *