सुपरवाइजर बच्चों को बांटता था बिस्किट, पूर्व गार्ड ने पैसेवाला समझकर मार डाला, दो लाख निकाले

तमाड़ के मधुकम प्लांट के सुपरवाइजर तुम्माला गंगाधर राव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों विवेक सिंह मुंडा, बिजय लोहरा आैर सचिन मुंडा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों तमाड़ के सलगाडीह गांव का निवासी है। बिजय पहले मधुकम प्लांट में गार्ड था। उसने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। पूछताछ में बिजय ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि तुम्माला मूल रूप से आंध्र प्रदेश के थे। यहीं प्लांट में रहते थे। रोज होटल से खाना लाते थे और बिस्किट खरीदकर गांव के बच्चों को बांटते थे। उसे लगा कि तुम्माला पैसे वाले हैं। उनकी हत्या कर उनके खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। फिर विवेक और सचिन के साथ मिलकर हत्या की पूरी प्लानिंग की। 7 दिसंबर 2024 को देर शाम उनकी हत्या कर दी और उनके खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए। उन्हीं के खाते से मोबाइल भी ऑनलाइन खरीदा। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। हत्या के बाद शव को बाइक में बांधकर कुएं में डाल दिया था प्लांट के मैनेजर ने 7 दिसंबर की रात पुलिस को सुपरवाइजर के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो आठ दिसंबर को एक कुएं में तैरता हुआ भोजन का पैकेट मिला। संदेह के आधार पर कुएं में खोजबीन शुरू की तो बाइक से बंधा हुआ सुपरवाइजर का शव बरामद हुआ। तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि होटल से खाना लेकर लौटते समय सुपरवाइजर की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। एटीएम कार्ड व मोबाइल भी लूट लिए थे। इसके बाद शव को बाइक में बांधकर कुएं में डाल दिया ​था। मधुकम प्लांट के सुपरवाइजर तुम्माला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन धराए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *