बेतवा पुल पर घना अंधेरा, अब तक नहीं लगी स्ट्रीट लाइट

विदिशा| शहर के व्यस्त बेतवा पुल पर रात के समय घना अंधेरा छा जाता है। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। पुल पर रोशनी नहीं होने से वाहन नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। प्रशासनिक बैठकों में इस समस्या को गंभीरता से लिया गया था। पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय भी हुआ था। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुल के आसपास रोशनी की कमी के कारण रात में यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि जल्द स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। पुल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो हादसे बढ़ सकते हैं। प्रशासन पर दबाव है कि वह पुल पर रोशनी की व्यवस्था करे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *