बेनूर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

बेनूर| भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को ग्राम पंचायत बेनूर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पूजा-पाठ कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उपस्थित पंचायतकर्मियों ने उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *