भाजपाइयों ने स्व. अटल को याद किया

दंतेवाड़ा| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम के तहत अटल परिसर दंतेवाड़ा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर की साफ सफाई का कार्य किया गया। तत्पश्चात अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यालय चितालंका में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि अटल जी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जननायक, संवेदनशील कवि, प्रभावी वक्ता रहे और भारत रत्न से अलंकृत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *