बेरमो कोयलांचल में कोहरा और ठंड के कारण ​दिनभर जन जनीवन अस्त-व्यस्त

भास्कर न्यूज | बेरमो-तुपकाडीह बेरमो अनुमंडल के बेरमो, चंद्रपुरा, नावाडीह, गोमिया, पेटरवार व जरीडीह प्रखंड के ग्रामीणों क्षेत्र में कोहरे व ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। शुक्रवार की सुबह में 9 बजे तक सूर्य निकलने तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था है कि 50 मीटर दूर देखना मुश्किल हो रहा था। वहीं मेन रोड पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का असर दिन भर रहा। कभी-कभार सूर्य देवता के दर्शन हुए। कोहरे से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। ठंड के कारण बच्चे सुबह देर से उठे। वहीं दोपहर के बाद ठंडी हवाओं ने कहर बरपाना शुरु कर दिया। दिन में भी लोग शॉल और स्वेटर ओढ़कर बाहर घूमते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस वहीं रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 19 दिसंबर का तापमान क्षेत्र में ठंडा, धुंधला व बादलों जैसा रहा। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास का अनुमान लगाया गया। वहीं रात को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम 9-10 डिग्री का अनुमान लगाया गया। जिससे पिछले वर्ष 19 दिसंबर की तुलना में 2025 शुक्रवार का दिन अधिक ठंडा रहा। ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा दिख रहा है। गांवों में सुविधाओं की कमी की वजह से लोगों को बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखना पड़ रहा है। खेतको | पेटरवार प्रखंड के खेतको, चांपी, चलकरी, मायापुर पंचायतों में सुबह 6:30 बजे से कोहरा छाया रहा लोग घरों से निकलने के लिए काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे तो राज्य से लेकर जिला एवं गांवों में तापमान गिरावट की रिकॉर्ड किया गया है। कोहरा इस कदर छाया हुआ था कि लोग अपने घर निजी कार्यों के लिए निकलने से सोचना पड़ रहा था।यदि इस तरह सप्ताह भर कुहासा रहा तो किसानों के लिए फसल में दिक्कत हो सकता है। सबसे पहले आलु फसल को उपजाऊ में बाधित होगा साथ ही साथ अन्य फसलों का भी नुकसान पहुचागा। ठंड के बावजूद अब तक नहीं मिला गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वहीं क्षेत्र में झारखंड सरकार द्वारा दिए जा रहे कंबल का भी वितरण अभी तक नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में कही भी ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आम जनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *