बेरला सड़क के किनारे पड़े मानसिक कमजोर व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया

भास्कर न्यूज़ | बेमेतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा मानवता और सामाजिक दायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) की योजनाओं के तहत सड़क किनारे पड़े एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का त्वरित रेस्क्यू कर उसे समुचित उपचार दिलाया गया। जानकारी के अनुसार नया सर्किट हाउस, बेरला रोड के पास एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के निर्वस्त्र अवस्था में पड़े होने की सूचना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित सिंह द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरोज नंद दास व सचिव अनिता कोशिमा रावटे के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। अधिकार मित्र संजीव शर्मा, चेतन सिंह, देवेंद्र यादव एवं पुलिस आरक्षक राजेन्द्र जायसवाल के सहयोग से उक्त व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पहले उसे वस्त्र पहनाए गए, फिर प्राथमिक उपचार एवं परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकीय जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से आदेश प्राप्त कर उक्त व्यक्ति को शासकीय मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *