बेरोक-टोक: नेशनल हाईवे पर स्कूली बच्चे चार सवारी दौड़ा रहे बाइक, चौक और मार्ग से पुलिस जवान गायब

महासमुंद| इन दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी बीच ये तस्वीर डराने वाली है। ये तस्वीर बागबाहरा के रेलवे स्टेशन चौक के पास की है। जहां नाबालिग स्कूली बच्चे चार सवारी सफर कर रहे हैं। ये नजारा कोई एक दिन का नहीं, बल्कि ऐसी स्थिति प्रतिदिन दिखाई देती है। पुलिस की समझाइश के बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। नेशनल हाइवे 353 में महासमुंद से बागबाहरा होते हुए 30 हजार से ज्यादा हैवी गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में हमेशा खतरा बना रहता है। कार्रवाई करने वाली पुलिस चौक में नजर तक नहीं आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *