बेलकामार व रतनपुर की राशन दुकान निलंबित, 2 अप्रैल तक मंगवाए आवेदन

बैकुंठपुर | खड़गवां ब्लॉक के बेलकामार और रतनपुर गांव की सरकारी राशन दुकानों को अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। अब इन दुकानों के संचालन के लिए 2 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। शिकायतों के बाद अफसरों ने जांच की। खाद्य निरीक्षक खड़गवां ने बेलकामार राशन दुकान (आईडी 532004077) और रतनपुर राशन दुकान (आईडी 532004046) का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद जल ग्रहण स्व-सहायता समूह बेलकामार को आवंटित उचित मूल्य की दुकान को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल, इन दुकानों का संचालन मंगौरा राशन दुकान (आईडी 532004043) में संलग्न किया गया है। नई समिति के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति और अन्य समितियों से 2 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *