बेलबहरा और जयनगर रेलवे क्रासिंग पर 71 करोड़ से बनेंगे दो ओवरब्रिज

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि इन दोनों रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण से मनेन्द्रगढ़, बेलबहारा, सूरजपुर, बिश्रामपुर व अंबिकापुर क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। भास्कर न्यूज | अंबिकापुर एनएच-43 पर मनेंद्रगढ़ के बेलबहरा रेलवे क्रासिंग और जयनगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 71 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। विभाग ने सड़क व रेल यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर इन दोनों रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर खंड में बेलबहारा क्षेत्र में पहला ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यहां एनएच लेवल क्रॉसिंग क्रमांक एबी-27 पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। यह ओवरब्रिज उदलकछार–बोरिडांड रेलवे स्टेशन के मध्य बनाया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 63.15 करोड़ रुपए निर्धारित थी। निविदा प्रक्रिया के तहत कुल आठ ठेकेदारों ने भाग लिया, जिनमें बर्बरीक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा 25 प्रतिशत कम दर पर 47.36 करोड़ रुपए की न्यूनतम निविदा प्रस्तुत की गई, जिसे निविदा मूल्यांकन समिति व मुख्य अभियंता की अनुशंसा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई है। दूसरा ओवरब्रिज सूरजपुर से अंबिकापुर मार्ग पर बनना है। यहां रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक एबी-72 पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *