बेलसोंडा को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन हुआ

भास्कर न्यूज| महासमुंद रायपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बेलसोंडा को धूम्रपान मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत बेलसोंडा में ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन कर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे और जिला नोडल अधिकारी (एनटीपीसी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर की उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में नशा मुक्ति की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। पीपीटी के माध्यम से ग्रामीणों और छात्रों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों, नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और कोटपा अधिनियम की धाराओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में केवल नशा मुक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और टीबी मुक्त पंचायत जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के मापदंड समझाते हुए टॉफी (टोबाको फ्री एजुकेशनल इंस्टीयूट की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक के बाद मितानिनों द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से जागरूकता संदेश लिखे गए और विद्यार्थियों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अभियान में सरपंच, उपसरपंच, पंच, शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक, शिक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समिति ने ग्राम पंचायत को धूम्रपान मुक्त करने के निर्धारित मापदंडों को पूरा करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *