बेलोदी से अरमरीकला तक 8 किमी सड़क पर गड्ढे, बारिश से कीचड़ फैला

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम बेलोदी से अरमरीकला तक 8 किलोमीटर सड़क खराब है। ग्राम बेलोदी में स्कूल व कॉलेज होने के कारण सियनमरा, सतमरा सहित अन्य गांव के बच्चे इसी गड्ढे भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। जिसके कारण उन्हें साइकिल चलाने में भी दिक्कत हो रही है। यह मार्ग बालोद जिले के साथ-साथ धमतरी जिले के लोगों के आने-जाने का प्रमुख साधन है। ग्राम पंचायत बेलोदी के पूर्व सरपंच नारायण सिंह साहू ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत कई साल से नहीं हुई है। जिसके कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, कहीं-कहीं तो बोल्डर निकल गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। पानी भर गड्ढे दिखाई नहीं पड़ने के कारण वाहन चालकों व साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे गिर पड़ते हैं। सड़क पर कीचड़ है। इस कारण स्कूली बच्चों के कपड़े भी खराब हो जाते हैं। अंधेरा होने के बाद आना-जाना करना मुश्किल हो जाता है। खराब सड़क की मरम्मत करने के लिए कलेक्टर सहित अन्य अफसरों को आवेदन कई बार दे चुके हैं। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *