रांची| बेल्जियम के क्लीन सेमिनरी रुसलेयर स्कूल के 24 छात्रों के एक दल ने भारत के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के दौरान संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा का दौरा किया। छात्रों के साथ प्रिंसिपल मिसेज क्लारा व शिक्षक फिलिप और बियार्न भी साथ थे। दल ने दिल्ली, आगरा, वाराणसी, कोलकाता और झारखंड में रांची, गुमला, राजावल, टोंगो, मझाटोली, लोहरदगा, कांके, मनरेसा हाउस और बिशप हाउस का दौरा किया। अपने अंतिम पड़ाव के रूप में, छात्रों ने संत जेवियर्स स्कूल का दौरा किया और कक्षा 11वीं के छात्रों के साथ बातचीत की। बेल्जियम के छात्रों ने संत जेवियर्स आउटरीच प्रोग्राम के छात्रों के लिए 45 साइकिल व 600 स्कूल यूनिफॉर्म दान किए। फादर अजीत खेस, प्रोविंशियल, रांची जेसुइट सोसाइटी, प्रिंसिपल फादर फूलदेव सोरेंग,फा रवि भूषण मौजूद थे।


