बेसहारा गौवंश के हक के लिए अनशन करेंगे पं. अवन पाराशर

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर के प्रसिद्ध गौकथा वाचक और सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवन कुमार पाराशर सड़क पर घूम रहे गौवंश को उनका हक दिलवाने के लिए अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने सनातन समाज को जागरूक करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में जब इंसान घरों में सुरक्षित है, तब पूजनीय गौवंश सड़कों पर ठिठुर रहा है। उन्होंने धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि जब तक एक भी गौवंश सड़क पर दुखी है, तब तक हमारा पूजा-पाठ अधूरा है। उन्होंने इस जन-अभियान में सक्रिय होने की अपील की है। उनका उद्देश्य सड़क पर ठंड में ठिठुर रहे गौवंश को सुरक्षित गौशालाओं में भिजवाना, ‘काऊ सेस’ को गौशालाओं के रखरखाव के लिए जारी करवाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *