भास्कर न्यूज | लुधियाना ओबीसी विभाग कांग्रेस लुधियाना के सीनियर वाइस चेयरमैन एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय वर्मा ने सर्दी के मौसम को देखते हुए फुटपाथों पर रहने वाले बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने बच्चों, बुजुर्ग एवं महिलाओं को टोपी, दस्ताने आदि सामान बांटे। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय वर्मा ने कहा कि प्रशासन को सड़क किनारे रहने वाले लोगों को नाइट शेल्टर में भेजना चाहिए।


