बेसिक पीजी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल द्वारा परीक्षा-पूर्व स्ट्रेस फ्री सेमिनार का हुआ आयोजन

बीकानेर| बेसिक पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों की आगामी मुख्य परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए विशेष मोटिवेशनल कार्यक्रम ‘इग्निशन: टर्न प्रेशर इन टू पावर’ का आयोजन महाविद्यालय सभागार में मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजन विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संयम की भी परीक्षा होती है। मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ. पीएस वोहरा ने कहा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि आत्ममूल्यांकन का एक अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा-पूर्व तनाव से दूर रहने, स्वयं पर विश्वास रखने एवं नियमित, योजनाबद्ध अध्ययन करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के बिना कोई भी सफलता स्थायी नहीं हो सकती। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास एवं प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय व्याख्याता अजय स्वामी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सदस्य डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रोशनी शर्मा, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, माधुरी पुरोहित, प्रभा बिस्सा, सोमू भाटी, चेताली पुरोहित, नेहा व्यास, आकांक्षा सुथार, जयन्ती पुरोहित, प्रेमलता व्यास, सीमा शर्मा, सौरभ महात्मा, अमित थानवी, सचिन कन्नौजिया, सुषमा सेवग, शिवशंकर उपाध्याय, राजीव पुरोहित, पंकज गहलोत आदि का विशेष उल्लेखनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *