“बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में तरनप्रीत फर्स्ट

जालंधर | डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इको क्लब द्वारा पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा डीएवी कॉलेज के सहयोग से ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपने घरों में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री तैयार करने के लिए प्रेरित करना था, जिससे रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनमें पर्यावरण-हितैषी उद्यमी बनने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेजिएट स्कूल का इको क्लब छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ऐसी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिनसे प्रकृति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गणित विभाग की डॉ. सीमा शर्मा एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. संजय शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा तरनप्रीत ने प्रथम स्थान, हर्षिता ने द्वितीय स्थान तथा तन्मय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *