मानव शृंखला बनाकर दिया शांति का संदेश

जालंधर | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से नए साल के अवसर पर विश्व शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर नए वर्ष में विश्व में शांति और सद्भाव की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के आधुनिक युग में मानवता ने आराम और सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन समाज के समग्र विकास के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *