जयपुर | बेस्ट स्वर्णकार परिवार महासेवा ट्रस्ट की ओर से झोटवाड़ा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल सोनी डांवर ने बताया कि एक बेसहारा महिला का ट्रस्ट की ओर से वैवाहिक बायोडाटा बनाकर ऑल इंडिया में प्रसारित किया गया। योग्य वर मिलने पर आपसी सहमति से विवाह कराया गया। बीएल सोनी व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा प्रभा सोनी ने आशीर्वाद दिया।


