जयपुर | इस सीजन राजस्थान की सीनियर और अंडर-23 महिला टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसकी समीक्षा बैठक सोमवार को आरसीए एकेडमी कार्यालय में आयोजित की गई। आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य पिंकेश पोरवाल ने दोनों टीमों के कोच, कप्तान, उपकप्तान, सलेक्टर्स वगैरह से इस संबंध में विचार-विमर्श किया और आगामी टूर्नामेंट में टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। समीक्षा बैठक करीब 4 घंटे तक चली। सीनियर अंडर 23 में एक-एक फिफ्टी लगा। सीनियर 7वें और अंडर 23 पांचवें नंबर पर रही थीं।


