वैश्य–वैष्णव अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से

जयपुर | फ्रेंड्स फॉरेवर क्लब की ओर से वैश्य एवं वैष्णव समाज की अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता अंडरआर्म प्रीमियर लीग टी–10 (प्रथम सत्र) का आयोजन 24 से 28 दिसंबर 2025 तक दादूदयाल स्पोर्ट्स एरीना, मानसरोवर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. योगेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता मदन मोहन, अधिवक्ता अमित विजय एवं अधिवक्ता अनुज शर्मा के कर कमलों से हुआ। टूर्नामेंट में विवाहित पुरुष, महिला (विवाहित एवं अविवाहित) तथा अविवाहित युवा—तीनों वर्गों की कुल 51 टीमें भाग लेंगी। आयोजन विनीत जैन छाबड़ा, राघव गोयल, प्रणव जैन एवं हर्ष खंडेलवाल द्वारा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *