गिद्दी | हॉस्पिटल चौक गिद्दी स्थित संकट मोचन मंदिर में रामनवमी त्योहार धूमधाम से मनाने के िलए मंदिर समिति की बैठक हुई। बैठक में हर साल की भांति इस साल भी रामनवमी त्योहार धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा और संचालन सचिव बृजकिशोर पाठक ने िकया। मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा को बनाया गया। मौके पर दिलीप दत्ता, शिवनाथ प्रसाद, लव कुमार, चंद्रशेखर सिंह, दुखन प्रजापति, संतोष मालाकार, राजीव रंजन मिश्रा, संजय मालाकार, कृष्णा प्रसाद, संतोष मालाकार आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। मगनपुर | जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर गोला प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र बेटुलकला पंचायत के मुखिया जाकिर अख्तर को कार्यक्रम में उपस्थित उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एक सहिया दीदी प्रभा देवी को बेहतर कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। रामगढ़ | डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल मुर्रामकला के प्राचार्य मुकुंद कुमार की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से शिक्षिका अनिता को विधिवत प्राचार्या पद सौंपा। यह भी निर्णय लिया गया कि पिछले 22 वर्षों से उनके अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्त होने के बाद भी प्राचार्य मुंकुंद कुमार शिक्षक के रूप में स्कूल में अपनी सेवा देते रहेंगे। उप प्राचार्य सर्वसम्मति से चुरामन महतो को बनाया गया। सेवानिवृत्ति पर आयोजित समारोह के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नए प्राचार्या को फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया।


