गोला : रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने सचिन चक्रवर्ती

भास्कर न्यूज | गोला बजरंग संघ सेवा समिति अखाड़ा की बैठक पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में रामनवमी धूमधाम से मनाने के िलए ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मदन कुमार दास और संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सचिन चक्रवर्ती, सचिव दीपक पोद्दार, उपाध्यक्ष मुकेश दास, कोषाध्यक्ष रोहित पोद्दार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य में सुभाष पोद्दार, धनंजय पोद्दार, महावीर पोद्दार, लालटू चंद्रा, मदन दास, ब्रजेश दास, बीर सिंह दास, विजय पोद्दार, सोनू दास, बिट्टू दास, विजय चक्रवर्ती, ललित तिवारी, अजय पोद्दार, राजू दास, प्रकाश चक्रवर्ती आदि को चुना गया। मौके पर घलटू पोद्दार, संजय पोद्दार, बजरंग पोद्दार, टिंकू पोद्दार, शेखर राज पांडेय आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 के जारा बस्ती के सरना समिति रामगढ़ की ओर से प्रथम सरना झंडागड़ी कार्यक्रम किया गया। सोमवार को जारा बस्ती के सरना स्थल में पाहन द्वारा पेड़ के नीचे अखरा पूजा, डोडी पूजा के बाद सरना झंडागड़ी की विधि की गई। वहीं, पाहनों ने सरना की धार्मिक महत्ता बताई गई। जबकि, आदिवासी महिलाओं ने परंपरागत झूमर नृत्य की और गीत गाया। वहीं, सरहुल महोत्सव को धूमधाम से मनाने की बात कही गई। सरना स्थल पर प्रथम झंडागड़ी कार्यक्रम में समिति की ओर से विधायक ममता देवी के अलावा सभी अतिथियों को स्वागत किया गया। भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, प्रदेश महासचिव संदीप उरांव, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विनिता तिग्गा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली,रामगढ़ जिला धर्म गुरु संदीप टोप्पो, उत्तरी छोटानागपुर धर्म गुरु रामदेव उरांव, सम्मानित अतिथि आजसू नेत्री शिवांगी प्रिया, पूर्व वार्ड सदस्य पुरनी देवी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, पार्टी नेता लेखराज महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, रमेश महतो, टिंकू कुशवाहा, दीपू गुप्ता आदि अतिथियों ने आदिवासी महिला-पुरुषों को सरहुल व सरना पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं,समिति के संदीप पाहन, प्रिया पहनाइन, धनेश्वर मुंडा, रामू मुंडा, उत्तम मुंडा, जुगेश मुंडा के अलावा लेखराज, शिवांगी प्रिया, कुलदीप वर्मा आदि ने लोगों के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में समिति के तरुण मुंडा, संजय मुंडा, विक्की आदिवासी, सुभाष मुंडा, सूरज मुंडा, बसंत मुंडा, अर्थ मुंडा, रमेश बेदिया, पीरा मुंडा, दीपू मुंडा, राजन करमाली, राजू मुंडा, राजेश मुंडा, सुनील कच्छप, ज्वाला बेदिया, निकी राज बेदिया, सुरेश मुंडा, प्रकाश महतो, हरेश करमाली, बलराम नायक, सुधीर कुजूर सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *