बैंक ऑफ बड़ोदा: आईटी इंजीनियर सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती

भास्कर न्यूज | लुधियाना बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा मैनेजर, अफसर, आईटी इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 1267 पद भरे जाएंगे। अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस अदा करनी होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, एमबीए, बीई, बीटेक, बीऑर्क धारक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चुनाव ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमीट्रिक टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू आयोजित होगा। ऑनलाइन टेस्ट में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 150 मिनट का पेपर होगा। इसमें उम्मीदवारों को 150 सवालों के जवाब देने होंगे। 225 अंक का टेस्ट होगा। इस टेस्ट में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को 35 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। जिसमें गलत जवाब देने पर 0.25 अंक कटेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को https://www.bankofba roda.in/ पर विजिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *