बैंक खाते से डेढ़ लाख से अधिक की अवैध निकासी

मरकच्चो |नवलशाही थाना क्षेत्र के बाराडीह मसमोहना निवासी कपिलदेव महतो व सुनीता देवी ने नवलशाही थाना मे आवेदन देकर बैंक खाते से राशि कट जाने के मामले को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन मे बताया है की उनका बैंक मे जॉइंट अकॉउंट है जिसका ख़ाता नंबर 489610100003476 है। उस खाते से एकाएक 162714 रूपया कट गया. जबकि बैंक से उनका कोई लेनदेन नहीं हुआ है।आवेदक ने कार्यवाई की मांग की है। इटखोरी| इटखोरी में गणतंत्र दिवस को लेकर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ सोमनाथ बांकिरा की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रखंड मुख्यालय में 8:30 बजे पूर्वाह्न, गांधी स्मारक 9 बजे पूर्वाह्न, इटखोरी पंचायत भवन 9:10 बजे पूर्वाह्न, प्रखंड पशु चिकित्सा कार्यालय 9:20 बजे, राजकीय औषधालय इटखोरी 9ः25, जेएसएलपीएस कार्यालय 9ः40, पुलिस निरीक्षक कार्यालय इटखोरी 9ः50, इटखोरी थाना परिसर 9ः55, झंडा चौक इटखोरी में 10:10 बजे एवं भद्रकाली महाविद्यालय में 10:25 पूर्वाहन झंडोत्तोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सोमनाथ बांकिरा, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप प्रतिनिधि भरत साव, मुखिया विकास सिंह, संतोष सोनी, नगीन सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बबलू केसरी और बीसी प्रमोद कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। गिद्धौर | थाना क्षेत्र के आमीन गांव के समीप चतरा चौपारण सड़क पर गुरुवार को सीएनजी लदा ट्रक से अचानक गैस रिसने लगा।जिससे सड़क में गुजरने वाले राहगीरों के साथ साथ आसपास गांव के लोगों में अफरा तफरी मच गई।ग्रामीणों ने बताया कि गैस रिसने की आवाज काफी तेज थी जिससे ग्रामीण तथा राहगीर काफी भयभीत हो गए।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गिद्धौर थाना को दी। थाना ने तत्काल अग्निशमन चतरा को इसकी खबर दी। हालांकि अग्निशमन वाहन जबतक स्थल पर पहुंचा तब तक स्थिति सामान्य हो गई थी। चतरा| झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर जिला क्रिकेट लीग मैच का आयोजन 01 फरवरी 2026 से होगा। इस प्रतियोगिता के लिए चतरा सीनियर क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को किया गया है। चयन ट्रायल दोपहर 12 बजे से बाबा घाट मैदान चतरा में आयोजित होगा। इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, क्रिकेट किट एवं ड्रेस के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और योग्य खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन ट्रायल के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड (आधार हिस्ट्री सहित), माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड एवं डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र खिलाड़ियों को साथ लेकर आना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *