भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से लोहरदगा सर्किट हाउस में देश के सात राज्यों से आए नागरिक समाज संगठनों (सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन) के प्रतिनिधियों के साथ विचार–विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने की। बैठक के बाद उपायुक्त के आमंत्रण पर सभी संगठनों और जिला अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में सामूहिक रात्रि भोज भी आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि लोहरदगा रांची से सबसे निकटवर्ती जिला है, जहां रेल सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में यह जिला विकास की असीम संभावनाओं वाला क्षेत्र है।


