लोहरदगा | विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का सही उपयोग करना प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक का न केवल अधिकार बल्कि राष्ट्रधर्म भी है। उक्त बातें रविन्द्र दत्ता, मोटिवेटर व शिक्षक ने कही। वे लोहरदगा में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सुरेश्वर स्टेट पैराटेक, लोहरदगा द्वारा आज़म परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में दुर्गा भगत, रविन्द्र भगत, सोनाली उरांव, नीलम, प्रीति टोप्पो समेत अन्य लोग थे।


