बैंक मैनेजर के घर लाखों की संपत्ति की चोरी:सीसीटीवी का डीवीआर भी किया गायब, गैस सिलेंडर और टीवी भी ले गए चोर

साहिबगंज में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुधांशु शेखर के बंद घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ा ली। चोर घर में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए। घटना जीरबाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत समलापुर जेल बाउंड्री के पास की है। गृह स्वामी सुधांशु शेखर उपाध्याय की पोस्टिंग गढ़वा में है। वहीं, उनकी पत्नी नेहा नीरज एलआईसी, गोड्डा में पोस्टेड हैं। दोनों बाहर रहते हैं। बैंक मैनेजर के ड्राइवर कासिम शेख ने बताया कि शुक्रवार की लगभग दस बजे रात में जब समलपुर घर पर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद ड्राइवर ने गृह स्वामी और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और पुलिस को भी जानकारी दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। गृह स्वामी के आने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही आकलन सामने आने की उम्मीद है। चोरों ने मुख्य रूप से एक लाख की टीवी, फर्नीचर, गैस सिलेंडर, तीन आलमारी में रखे सभी सामान ले गए। सुधांशु शेखर उपाध्याय मूल रूप से कटिहार के रहने वाले हैं। साहिबगंज में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने यहां पर घर बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *