लुधियाना में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:बोली- डॉक्टर ने छेड़छाड़ की, पुलिस ने उल्टा केस दर्ज किया

लुधियाना में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं से उसने अपनी पीड़ा बतानी शुरू की। गिल चौक के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने बताया कि पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है और इसी वजह से वह परेशान होकर अपनी जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का नाम पूजा पूजा ने बताया कि करीब 3 दिन पहले इलाके के एक डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इलाके के लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ विरोध भी जताया था। लेकिन शिमलापुरी थाने की पुलिस ने डॉक्टर और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सहेली बोली- हम कई बार थाने के चक्कर लगा चुके पूजा की दोस्त रजनी बाला ने बताया कि वे कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है, जिसके चलते उसकी दोस्त को आज मजबूरन टंकी पर चढ़ना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *