बैंक मैनेजर को ठगने वाला यूपी से गिरफ्तार

भास्कर न्यूज |लुधियाना साइबर क्राइम थाना की टीम ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे अंतरराज्यीय ठग को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है। साइबर सेल इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के बैंक मैनेजर को फर्जी दस्तावेज भेजे थे। इन दस्तावेजों के जरिए बैंक मैनेजर को गुमराह किया गया और खाते से 4.20 लाख रुपए की रकम धोखे से निकलवा ली गई। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एसआई हरिंदरपाल द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का सुराग लगाया और 21 जनवरी को पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 27 जनवरी 2026 तक का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *