बैंक से पैसा निकालकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े लूट:नकाबपोश बाइक सवारों ने रास्ते में रोककर लूटा, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

सरगुजा जिले के सोनतराई में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला से 23 हजार रुपए लूट लिया। पीड़ित महिला अपने पड़ोसी के साथ पैसा निकालने के लिए सहकारी बैंक गई थी। बाइक सवारों की शिनाख्त के लिए सीसी टीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खड़ादोरना निवासी ललिता गुप्ता (40) गुरुवार को अपने पड़ोसी रामकुमार गुप्ता के साथ बाइक से पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक की सीतापुर शाखा गई थी। ललिता गुप्ता ने बैंक से 20 हजार रुपए नगद निकलवाया एवं रामकुमार के साथ बाइक में बैठकर वापस घर जाने के लिए निकली। 3 हजार रुपए महिला ने घर से अपने पास रखा हुआ था। नकाबपोश बाइक सवारों ने लूटी रकम
दोपहर में बाइक से लौट रही ललिता गुप्ता का पीछा कर रहे बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने नेशनल हाईवे में सोनतराई के पास महिला के हाथ से पैसे लूटने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान पैसा लूटने में नाकाम नकाबपोश युवकों ने चलती बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। बाइक के गिरते ही नकाबपोश युवकों ने महिला का हाथ मरोड़ दिया और हाथ में रखे 23 हजार रुपए लूट लिए। लूट के बाद नकाबपोश बाइक सवार भवराडाँड़ होते हुए सीतापुर की ओर भाग खड़े निकले। युवकों द्वारा लूट के दौरान बाइक को धक्का देकर गिराने से बाइक चालक एवं महिला को काफी चोटें आई हैं। बैंक से कर रहे थे पीछा, सीसी कैमरे में कैद हुए आरोपी
ललिता गुप्ता ने बताया कि वे पेशे से किसान हैं। धान बेचने के बाद मिले पैसे में से 20 हजार रुपए निकलवाया था। घटना की सूचना सीतापुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीतापुर से लेकर घटनास्थल तक सीसी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि बैंक से ही नकाबपोश आरोपी महिला का पीछा कर रहे थे। सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम लुटेरों की पतासाजी में जुटी है। हालांकि पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *