बैंक से लौट रही महिला से हुई लूट

लुधियाना| राजगुरु नगर में 7 फरवरी की शाम को एक महिला से फोन लूट लिया गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला तानिया झंझ ने बताया कि वह बैंक से लौटते समय अपनी माँ से फोन पर बात कर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक उनके पास आकर फोन छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी ने तेजी से भागकर खुद को बचा लिया। सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हुआ कि बाइक सवार युवक काफी समय से महिला का पीछा कर रहा था। महिला ने थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *