भास्कर न्यूज | लुधियाना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट(सीयूईटी)-पीजी 2025 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए आज आखिरी तारीख है। इस टेस्ट का आयोजन 13 मार्च से लेकर 31 मार्च तक देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। करेक्शन के लिए 12 फरवरी तक अप्लाई किया जा सकता है। करेक्शन के लिए एडिशनल फीस अदा करनी होगी। सीयूईटी-पीजी के लिए यूनिवर्सिटी और भी शामिल हो सकती हैं इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूनिवर्सिटीज को 7 मार्च तक आवेदन करने के लिए कहा है। करेक्शन में उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस, घर का पता, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर में बदलाव नहीं कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवार अपना नाम,पिता का नाम, माता के नाम में से किसी एक में बदलाव कर सकेंगे। स्टूडेंट्स दसवीं, बारहवीं की सभी जरुरी जानकारी, पोस्ट ग्रेजुएशन की जानकारी में बदलाव कर सकेंगे। वहीं, एग्जामिनेशन सिटी में भी बदलाव कर सकेंगे। इसके तहत एग्जामिनेशन सिटी के सभी चार प्रेफरेंस में बदलाव संभव होगा। इसके अलावा जन्म तारीख, लिंग, श्रेणी, सब कैटेगरी, टेस्ट पेपर कोड में सभी को बदल सकेंगे। बदलाव के अनुसार उम्मीदवारों को एडिशनल फीस अदा करनी होगी। उम्मीदवारों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि बदलाव की अनुमति सिर्फ एक बार की होगी। विस्तृत जानकारी के लिए https://www.nta.ac.i n/ पर विजिट करना होगा।


