बैग से मिलीं नंबर प्लेट खोलेंगी कई राज:बैंक लूट की कोशिश करने वाले छात्र को जेल भेजा

पिपलानी में शुक्रवार शाम धनलक्ष्मी बैंक लूटने घुसे बीएएमएस के छात्र संजय कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले उसके कब्जे से एयर पिस्टल, आधा दर्जन दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट, बैंकों के फॉर्म और मोबाइल जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि आरोपी के बैग से मिलीं वाहनों की नंबर प्लेट के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी ने नंबर प्लेट चुराईं, या दो पहिया वाहन चोरी किए। यह अभी साफ नहीं हैं। इन वाहनों के मालिकों से संपर्क के बाद ही तस्वीर साफ होगी। छात्र के बैग से जो सामग्री जब्त हुई है। उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है आरोपी बड़े स्तर पर बैंक लूटना चाहता था। वह अकाउंट खुलवाने के बहाने कई बैंकों की रैकी करने पहुंचा था। उसके बैग में 6 से ज्यादा बैंकों के फॉर्म मिले हैं। इस वारदात में छात्र अकेला था या उसके कई और साथी थे। इसका पता लगाया जा रहा है। ऑनलाइन गेम में फीस तक हारी: पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय कुमार को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि वह कॉलेज की फीस तक हार गया। उसने दोस्तों से भी उधार रकम ले रखी थी। उधारी चुकाने के मकसद से उसने बैंक लूट की योजना बनाई। 3 दिन पहले ही उसने ​शहर की एक दुकान से एयर पिस्टल ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *