क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:स्पा सेंटर पर चल रहे थे सेक्स रैकेट, 68 गिरफ्तार, दो आरक्षक रडार पर

संचालकों के संपर्क में थे आरक्षक, दोनों की कॉल डिटेल निकालेंगे

राजधानी में स्पा और पंचकर्म सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार रात क्राइम ब्रांच, महिला पुलिस और थानों की टीमों ने 15 स्पा सेंटर पर दबिश दी। चार सेंटर पर 68 लोग देह व्यापार में लिप्त मिले। इनमें 35 युवती-महिलाएं और 33 पुरुष शामिल हैं। दबिश के समय कई जगह लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देख कई लोगों ने भागने का प्रयास भी किया। इन सभी को पकड़ लिया गया। इन सेंटर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, बीयर की बोतल, शक्तिवर्धक दवाएं बरामद हुई हैं। पकड़े गए लोगों में कई ग्राहक और दलाल शामिल हैं। कई सेंटर से डायरी मिली हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही कई स्पा सेंटर का स्टाफ ताला डालकर गायब हो गया। सूत्रों के मुताबिक बागसेवनिया थाने के दो आरक्षक स्पा सेंटरों के लगातार संपर्क में थे। पुलिस इनकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहां कितने आरोपी पकड़े गए 200 पुलिसवालों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिल रही थीं। शनिवार को एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र चौहान और एसीपी क्राइम मुख्तार कुरैशी के नेतृत्व में 15 टीम रवाना की गईं। करीब 200 जवानों ने शाम 6 बजे से एकसाथ कार्रवाई शुरू की।
दूसरे शहरों की लड़कियां इन चार सेंटर पर हर उम्र की लड़की मौजूद थी। ग्राहकों को पसंद कराने के लिए मोबाइल पर प्रोफाइल भेजी जाती थी। कई दलालों के मोबाइल में लड़कियों की प्रोफाइल मिली हैं। ग्राहकों के अपॉइंटमेंट ऑनलाइन होते थे। इन सेंटर पर कई लड़कियां बाहरी शहरों की मिलीं। पुलिस को शक है इनमें कई छात्राएं भी हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *