बैठक में विकसित भारत रोजगार अधिनियम के प्रचार पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | डौंडी जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यक्रम अधिकारी नीरज वर्मा ने किया। बैठक में ग्राम रोजगार सहायकों से सक्रिय हितग्राहियों का आधार सीडिंग, आधार बेस पेमेंट, सामाजिक आंकलन में लंबित प्रकरण और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही उपलब्ध मानव दिवस की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम अधिकारी नीरज वर्मा ने निर्देश दिए कि ठेमाबुजुर्ग और धोतिमटोला ग्राम पंचायतों में केवाईसी की प्रगति न्यून होने के कारण ड्यूटी लगाकर पूर्ण की जाए। जिन ग्राम पंचायतों में आधार सीडिंग कम है, उसे समय-सीमा में पूरा किया जाए। कार्य की मांग के अनुसार मजदूरों की नियोजन प्रक्रिया की जाए। जिन ग्राम पंचायतों में कार्य उपलब्ध नहीं है, तकनीकी सहायकों द्वारा तत्काल प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाए। वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता में पूर्ण कराया जाए। विकसित भारत रोजगार अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर पर किया जाए। समीक्षा बैठक में देवेन्द्र भुआर्य, प्रशांत सोनबेर, तकनीकी सहायक अभिषेक गुप्ता, सहायक ग्रेड-03 और ग्राम रोजगार सहायकों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *