बैढ़न में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, प्रतिष्ठानों को नोटिस:कीट-ग्रस्त काजू से बन रही मिठाई, 15 किलो छेना नष्ट; 1.15 लाख की सामग्री जब्त

सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र में रीवा-शहडोल संभाग की खाद्य सुरक्षा प्रशासन की उड़नदस्ता टीम ने दो दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट किया। अभियान के पहले दिन गुरुवार को टीम ने औद्योगिक क्षेत्र बलियारी और गोंदवाली-बरगवां की आटा चक्कियों का निरीक्षण किया। यहां लाइसेंस शर्तों के पालन की जांच की गई और गेहूं व आटे के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया। संचालकों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कीट-ग्रस्त काजू और मिलावटी पनीर मिला इसी दिन, टीम ने राजस्थान मिष्ठान भंडार की निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया, जहां गंभीर अनियमितताएं पाई गई। मिठाइयों का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था, और प्रतिष्ठान केवल पंजीयन पर संचालित हो रहा था। निरीक्षण के दौरान, कीट-ग्रस्त काजू से काजू कतली बनाई जा रही थी, और पनीर में गैर-खाद्य ग्रेड साइट्रिक एसिड का उपयोग किया जा रहा। बिक्री के लिए रखे छेना पर मक्खियां और अन्य उड़ने वाले कीट मौजूद थे। स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर लगभग 15 किलोग्राम छेना मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बिना लेबल 140 किलो काजू व इलायची जब्त टीम ने बिना वैध लेबलिंग के 140 किलोग्राम काजू भी जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 12 हजार रुपए है। इसके अतिरिक्त, 1 किलोग्राम इलायची, जिसकी कीमत 3 हजार रुपए है, जिसे जब्त की किया गया। कुल मिलाकर 1 लाख 15 हजार रुपए लाख मूल्य की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई की गई। संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान के दूसरे दिन आज शुक्रवार को को होटल सत्या, होटल राजकमल और गुप्ता जी नमकीन ताली का निरीक्षण किया गया। यहां से खाद्य सैंपल लिए गए और प्रतिष्ठानों को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सघन व दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में ओमप्रकाश साहू और अभिषेक बिहारी गौर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *