बैतूल|बैतूल की मोनिका देशमुख का चयन जर्मन बैंक डाइचे की पुणे शाखा में वाइस प्रेसीडेंट के रूप में हुआ है। वह ओएन देशमुख एवं लता देशमुख की सुपुत्री हैं। मोनिका एचएसबीसी बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी बैंक सिटी बैंक में कार्य करते हुए अपने तकनीकी कौशल, विशेषज्ञता और पेशेवर समझ को और मजबूत किया।


