बैतूल के कुणाल परते को मिली सफलता:बैंगलोर में आयोजित मसल्स मेनिया चैम्पियनशिप में पाया दूसरा स्थान

बैतूल के एक आदिवासी गांव के युवक ने बैंगलोर में आयोजित मसल्स मेनिया चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप अमेरिकन फ्रेंचाइजी के तहत आयोजित की गई थी। युवक कुणाल को इस प्रतियोगिता के क्सालिक फिजिक में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। शुक्रवार को उसके बैतूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। भीमपुर विकासखंड के आदिवासी गांव पलासपानी निवासी कुणाल पिता दलपसिंग परते बैतूल में ही रहकर प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग करता है। स्पोर्ट्स से जुड़े कुणाल ने बताया कि उसका सपना है कि स्पोर्ट्स विधा में ही उसे कुछ अलग करना है। इसीलिए उसने बॉडी बिल्डिंग को चुना। कुणाल के पिता ट्रक ड्राइवर है, पिता से उसे बहुत सपोर्ट मिला है। बता दें कि, मसलमेनिया भारत प्राकृतिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 14 दिसंबर 2024 को बैंगलोर में आयोजित की गई थी। जिसमें भाग लेकर लौटने के बाद आज कुणाल का स्वागत किया गया। कुणाल ने प्राकृतिक बॉडी बिल्डिंग मसलमेनिया प्रतियोगिता में दूसरी रेंक हासिल की। शुक्रवार को रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में जयस संगठन ने उसका विरोध किया। इस दौरान जिला जयस प्रभारी महेश शाह उइके, ऋतिक परते जयस जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे, राजू उइके नगर अध्यक्ष, विजय धुर्वे (सरपंच थावडी), संजू धुर्वे जयस नगर महासचिव, भोलाराम उइके, सुजीत कवड़े, रामप्रसाद धुर्वे, अर्जुन भलावी, पंकज मर्सकोले, मंजू धुर्वे, सुरेंद्र धुर्वे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *