बैतूल के बड़े तालाब में शव मिला:चार दिन पहले कूदने की आशंका

बैतूल शहर के कोठी बाजार स्थित बड़े तालाब में गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय नागरिकों ने शव देखकर तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग चार दिन पहले भी एक व्यक्ति के तालाब में कूदने की सूचना मिली थी। उस समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई बचाव या तलाशी अभियान नहीं चलाया गया था। आशंका है कि आज मिला शव उसी व्यक्ति का हो सकता है। मृतक ने एक स्वेटर पहन रखा है और उसके बाल सफेद बताए जा रहे हैं। पानी में चेहरा डूबा होने के कारण शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई मौत है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *