बैतूल के JH कॉलेज में NSUI का धरना:प्रिंसिपल के केबिन में 1 घंटे बैठे रहे छात्र; असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पर जताई नाराजगी

बैतूल के जे.एच. कॉलेज में बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) से जुड़े छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष में धरना दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में छात्रों ने कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ बढ़ने का आरोप लगाया। छात्रों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य द्वारा समस्याओं के निराकरण और एक समिति गठित करने के आश्वासन के बाद ही छात्रों ने धरना समाप्त किया। अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने करीब एक घंटे से अधिक समय तक धरना जारी रखा। इस दौरान कॉलेज के कई प्राध्यापकों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे। एनुअल फंक्शन कराने की मांग, कमेटी गठित
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के वार्षिक उत्सव (Annual Function) के आयोजन को लेकर भी मांग रखी। इस पर प्राचार्य डॉ. चौबे ने एक प्रोफेसर समिति गठित कर इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों से वादा किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। इन छात्रों ने किया प्रदर्शन
इस धरने का नेतृत्व कॉलेज एनएसयूआई अध्यक्ष रामकुमार नागवंशी ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष खुशी उइके, राजा बचले, जुनैद खान और अनस अंसारी सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *