बैतूल जिला अस्पताल में निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण:पांच जिलों के 126 हितग्राहियों को मिल रहे इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक हाथ

बैतूल जिला चिकित्सालय परिसर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट में शुक्रवार से निशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश और इनाली फाउंडेशन, दिल्ली के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय शिविर 16 और 17 जनवरी तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि पांच जिलों के कुल 126 जरूरतमंद हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। शिविर के पहले दिन सेहरा, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, प्रभात पट्टन और हरदा जिले के लाभार्थियों को कृत्रिम हाथ लगाए जा रहे हैं। कल (17 जनवरी) भैंसदेही, चिचोली, आठनेर, आमला, मुलताई, बैतूल शहरी और भीमपुर क्षेत्र के हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। हरदा जिले के 10 हितग्राही भी इसमें शामिल हैं। इनमें उंगलियों की हलचल संभव
डॉ. हुरमाड़े ने जानकारी दी कि ये आधुनिक प्रोस्थेटिक इलेक्ट्रॉनिक हाथ हैं, जो बैटरी से संचालित होते हैं और इनमें उंगलियों की हलचल संभव है। कंपनी द्वारा दो साल की वारंटी भी दी जा रही है, जिसके तहत तकनीकी खराबी आने पर कंपनी के प्रतिनिधि स्वयं हितग्राही के घर जाकर हाथ बदलेंगे। इनाली फाउंडेशन के तकनीकी विशेषज्ञ हाथों की फिटिंग का कार्य कर रहे हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के उन सभी वयस्क हितग्राहियों को निशुल्क कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराना है, जिनके हाथ का कोहनी से नीचे का हिस्सा नहीं है। शिविर में पहुंचे एक हितग्राही मन्नू सलाम ने बताया कि कृत्रिम हाथ मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आरबीएसके प्रबंधक योगेन्द्र कुमार से उनके मोबाइल नंबर 9329553382 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *