बैतूल बोथरा मोबाइल शॉप में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार:IMEI नंबर ट्रेसिंग से डेढ़ लाख के 9 फोन बरामद

बैतूल में बोथरा मोबाइल शॉप से 59 मोबाइल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के 9 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 18 मार्च को हुई थी मोबाइल शॉप में चोरी यह मामला 18 मार्च 2025 का है। फरियादी अमित बोथरा (42 वर्ष), निवासी चक्कर रोड, बैतूल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नगर पालिका कॉम्प्लेक्स स्थित उनकी श्री बोथरा मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 59 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 7 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए थे। पहले ही तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार इस मामले में कोतवाली पुलिस पहले ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों—नितिन उर्फ बारिक उईके (निवासी कोलगांव, बैतूल बाजार),अरशद कुरैशी (निवासी गौली मोहल्ला, टिकारी बैतूल)और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। कोतवाली पुलिस टीम चोरी गए मोबाइलों के IMEI नंबर लगातार ट्रेस कर रही थी। इसी दौरान एक मोबाइल की लोकेशन मुलताई निवासी पवन अलोने के पास मिली। पूछताछ में सामने आए नए नाम पूछताछ में पवन अलोने ने बताया कि उसने यह मोबाइल निलेश पढाडे से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने निलेश पढाडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान निलेश पढाडे ने बताया कि उसे 9 मोबाइल शैलेष पवार ने बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने शैलेष पवार को हिरासत में लिया, जिसने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। 9 चोरी के मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपी निलेश पढाडे से विधिवत कार्रवाई करते हुए 9 चोरी के मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में निलेश पिता नारायण पढाडे (22 वर्ष), निवासी राजीव गांधी वार्ड, मुलताई▪ शैलेष पिता शिवचरण पवार (27 वर्ष), निवासी राजीव गांधी वार्ड, मुलताईशामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। अब तक 29 मोबाइल बरामद इस मामले में अब तक कुल 29 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।पूर्व में आरोपी नितिन उर्फ बारिक उईके के पास से 20 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2 लाख 84 हजार रुपए) जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज पाल, निरीक्षक आबिद अंसारी,सउनि राजेश मालवीय, प्र.आर. शिवकुमार, प्र.आर. तरुण पटेल,आरक्षक अनिल बेलवंशी तथा साइबर सेल बैतूल सेराजेन्द्र धाडसे, बलराम राजपूत और दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *