बैतूल शहर में रविवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी 33/11 केवी हमलापुर उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी चार घंटे तक कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस के दौरान इन क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली मेंटेनेंस के चलते हमलापुर उपकेंद्र से जुड़े खंजनपुर फीडर, कालापाठा फीडर, गंज फीडर और ग्रीन सिटी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्रभावित किया जाएगा। खंजनपुर फीडर से प्रभावित इलाके: दुर्गा वार्ड, कत्तल ढाना, डिपो रोड, विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर और अर्जुन वार्ड। कालापाठा फीडर से प्रभावित क्षेत्र: लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइंस, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी और जेएच कॉलेज रोड। गंज फीडर से बिजली कटौती वाले क्षेत्र: आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांतिशिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉक्टर मुले, गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉक्टर लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड और गंज महाराष्ट्र बैंक। ग्रीन सिटी क्षेत्र में भी बंद रहेगी सप्लाई: विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर और जजेस कॉलोनी। समय में हो सकता है बदलाव बैतूल शहर जोन-1 के कंपनी प्रबंधक ने जानकारी दी है कि यह बिजली कटौती अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय से पहले या बाद में भी हो सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।


