बैतूल में ओवरस्पीडिंग से दो दोस्तों की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर गिरी; एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में जान गई

बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पिपरी गांव के दो दोस्तो की ओवरस्पीडिंग के कारण बाइक अनियंत्रित होने से मौत हो गई। यह घटना धंसेड विक्रमपुर घोघरी के पास हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान पिपरी निवासी शुभम पिता कानूलाल (22) और श्याम पिता अशोक गंजाम (18) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमपुर घोघरी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घोड़ाडोंगरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद श्याम की हालत नाजुक होने पर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्याम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। श्याम मजदूरी और शुभम LIC एजेंट था
मृतक श्याम का पोस्टमॉर्टम शनिवार को परिजनों की उपस्थिति में बैतूल जिला चिकित्सालय में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरे मृतक शुभम का पोस्टमॉर्टम घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। बताया गया है कि श्याम मजदूरी का काम करता था, जबकि शुभम एलआईसी एजेंट के लिए रुपए एकत्र करने का काम करता था। शुभम उइके दो भाइयों में छोटा था, और श्याम का भी एक भाई है। दोनों परिवार खेती करते हैं। रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के मुताबिक, घटना सारणी थाना क्षेत्र में हुई है, लेकिन मृतक रानीपुर क्षेत्र के निवासी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *