बैतूल में 30 नवंबर को 33/11 केवी हमलापुर सबस्टेशन पर वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण तीन घंटे बिजली कटौती होगी। यह कटौती रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इस दौरान खंजनपुर क्षेत्र के दुर्गा वार्ड, कत्तल ढाना, डिपो रोड विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर और अर्जुन वार्ड में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित इसी तरह, कालापाठा क्षेत्र के लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइंस, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी और जेएच कॉलेज रोड में भी बिजली प्रभावित रहेगी। गंज क्षेत्र में आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांतिशिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ. मुले, गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ. लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड और गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, ग्रीन सिटी क्षेत्र के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर और जज कॉलोनी में भी विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।


